यह ख़बर 18 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आरसीबी के लिए नहीं खेलेंगे पामर्सबैक : माल्या

खास बातें

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मालिक विजय माल्या ने शुक्रवार को कहा कि एक अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले क्रिकेट खिलाड़ी ल्यूक पामर्सबैक अब आईपीएल में उनकी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।
नई दिल्ली:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम के मालिक विजय माल्या ने शुक्रवार को कहा कि एक अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले क्रिकेट खिलाड़ी ल्यूक पामर्सबैक अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।

माल्या ने संसद के बाहर कहा, "हम इस घटना के लिए खेद व्यक्त करते हैं। अब पामर्सबैक हमारे लिए कभी नहीं खेलेंगे। हम इस सम्बंध में जारी जांच में हर लिहाज से सहयोग करेंगे।"

आरसीबी के मेंटर अनिल कुम्बले ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी इस मामले में अपने स्तर पर जांच का मन बना रही है।

कुम्बले ने कहा, "यह बहुत गम्भीर बात है। हमें इसे करीब से देखना होगा। हम इस बारे में अपने स्तर पर जांच कराना चाहते हैं।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि पोमर्सबैक को आईटीसी मौर्या शेरेटन होटल में एक अमेरिकी महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके मंगेतर को पीटने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे शुक्रवार को ही पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया।