यह ख़बर 09 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नीतीश के 'जनता दरबार' में ज़िन्दा कारतूसों के साथ एक गिरफ्तार

खास बातें

  • इस व्यक्ति की जेब से छह कारतूस बरामद हुए, जबकि इसकी पिस्तौल बाहर खड़ी उसकी कार में मौजूद थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'जनता दरबार' में सोमवार को उस समय खलबली मच गई, जब वहां एक व्यक्ति को ज़िन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि 'जनता दरबार' के दौरान नीतीश अपने राज्य के आम लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनते हैं। इस व्यक्ति की जेब से छह कारतूस बरामद हुए, जबकि इसकी पिस्तौल बाहर खड़ी उसकी कार में मौजूद थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसके पास पिस्तौल का लाइसेंस है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।