यह ख़बर 10 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बेस्ट बेकरी कांड : गवाहों को 3-3 लाख मुआवजा देने का आदेश

खास बातें

  • गुजरात के बेस्ट बेकरी कांड में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में गुजरात सरकार को इस केस के पांच अहम गवाहों को 3-3 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है।
मुंबई:

गुजरात के बेस्ट बेकरी कांड में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में गुजरात सरकार को इस केस के पांच अहम गवाहों को 3-3 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

अदालत ने कहा है कि आठ हफ्तों में ये पैसा अदालत के पास जमा होना चाहिए। इसके अलावा राज्य सरकार को इनकी सुरक्षा के इंतजाम करने के भी आदेश दिए गए हैं। इन गवाहों के बयानों के चलते ही इस केस में बॉम्बे हाइकोर्ट ने नौ में चार आरोपियों को दोषी करार दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सोमवार को इस मामले में नौ आरोपियों की अर्जी पर फैसले के बाद आज विस्तार से अदालत का फैसला आ गया है।