यह ख़बर 11 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कर्नाटक : गौड़ा का इस्तीफा, शेट्टार ने दावा पेश किया

खास बातें

  • कर्नाटक में डीवी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्य में बीते चार वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दूसरे मुख्यमंत्री रहे हैं।
बेंगलुरु:

कर्नाटक में बीजेपी का नाटक फिलहाल खत्म हो गया है। सदानंद गौड़ा ने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है वहीं जगदीश शेट्टार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

शेट्टार पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। बीजेपी नेता राजनाथ सिंह और ईश्वरप्पा भी राजभवन पहुंचे थे। शेट्टार ने राज्यपाल को बीजेपी विधायकों की लिस्ट सौंपी। गुरुवार को सवा 11 बजे जगदीश शेट्टार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com