यह ख़बर 12 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

वार्ड ब्वॉय ने लगाए टांके : अस्पताल के सीएमएस का तबादला

खास बातें

  • एनडीटीवी पर स्वीपर को टांके लगाते दिखाए जाने के बाद हडकंप मचा जिसके बाद यब फैसला लिया गया।
बुलंदशहर:

यूपी के बुलंदशहर जिला अस्पताल के सीएमएस एसके श्रीवास्तव तबादला कर दिया गया है। गौरतलब है कि एनडीटीवी पर स्वीपर को टांके लगाते दिखाए जाने के बाद हड़कंप मचा जिसके बाद यब फैसला लिया गया।
 
उधर, चैनल पर खबर दिखाए जाने से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल, एनडीटीवी ने दिखाया था कि किस तरह सीएमएस खड़े होकर स्वीपर और वार्ड ब्वॉय से मरीजों को टांके लगवा रहे हैं। इस खबर के बाद सीएमएस का ट्रांसफर किया गया है जबकि वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com