यह ख़बर 18 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बड़ी भूमिका निभाने पर फैसला राहुल ही करेंगे : सोनिया

खास बातें

  • यह पूछे जाने पर कि 2014 के आम चुनाव से पहले क्या राहुल गांधी के कार्यवाहक अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने की संभावना है, सोनिया ने कहा, राहुल खुद ही इस बारे में फैसला लेंगे।
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनडीटीवी से बातचीत में साफ किया है कि कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने के बारे में राहुल गांधी खुद फैसला लेंगे।

यह पूछे जाने पर कि 2014 के आम चुनाव से पहले क्या राहुल के कार्यवाहक अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने की संभावना है, सोनिया ने कहा, यह फैसला राहुल को करना है, वह खुद ही इस बारे में कोई फैसला ले सकते हैं।

हाल के दिनों में राहुल गांधी के कांग्रेस में नंबर दो की भूमिका में आने के बारे में अटकलें जोर पकड़ती रही हैं। कांग्रेस नेता और केंद्रीय कानूनमंत्री सलमान खुर्शीद ने भी कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी सप्ताह पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद राहुल गांधी निश्चित रूप से पार्टी में बड़ी भूमिका निभाएंगे।