यह ख़बर 19 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

श्रीलंका दौरे से आंकेंगे टीम को : धोनी

खास बातें

  • टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज से उनकी टीम को खुद को आंकने का मौका मिलेगा और यह पता चलेगा कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।
कोलंबो:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज से उनकी टीम को खुद को आंकने का मौका मिलेगा और यह भी पता चलेगा कि किन पहलुओं पर सुधार करना होगा।

धोनी ने बुधवार को कहा, यह सत्र की शुरुआत है। हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करना होगा, ताकि लगातार अच्छा खेल सकें। खुद को आंकने का यह अच्छा मौका है। श्रीलंका में सितंबर में टी-20 विश्वकप होना है, लेकिन धोनी ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान आगामी शृंखला पर है।

धोनी ने कहा, सबसे अहम वर्तमान के बारे में सोचना है। हम अभी इस शृंखला के बारे में ही सोच रहे हैं, विश्वकप के बारे में नहीं। धोनी ने कहा, अच्छी बात यह है कि मौजूदा टीम के अधिकांश सदस्य टी-20 विश्वकप टीम में भी होंगे। हम अभी उसके बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डेढ़ महीने के ब्रेक के बाद लौटी भारतीय टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम पर अभ्यास किया। धोनी ने कहा, हम आज ही यहां पहुंचे हैं और अभ्यास शुरू कर दिया। सबसे अच्छी बात खिलाड़ियों का उत्साह है और हम फिटनेस पर अधिक मेहनत कर सकते हैं।