यह ख़बर 21 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में कूलिंग टावर गिरने से 5 मजदूर मरे

खास बातें

  • रायगढ़ जिले में कोरबा पावर प्लांट के कूलिंग टावर गिरने से पांच मजदूरों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में 24 से ज्यादा मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
रायगढ़:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोरबा पावर प्लांट के कूलिंग टावर गिरने से पांच मजदूरों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में 24 से ज्यादा मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुबह से ही यहां हो रही तेज बारिश की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल मौक़े पर मलबा हटाने का काम जारी है। इस पावर प्लांट का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com