यह ख़बर 22 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मेट्रो ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया

खास बातें

  • फरीदाबाद की जूली देवी केंद्रीय सचिवालय जाने वाली मेट्रो ट्रेन से जा रही थी। ट्रेन में ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जब मेट्रो ट्रेन केंद्रीय सचिवालय पहुंचने वाली थी, तब उसने सात बजकर 28 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया।
नई दिल्ली:

आधुनिकता के प्रतीक मेट्रो ट्रेन में रविवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। फरीदाबाद की रहने वाली जूली देवी सुबह केंद्रीय सचिवालय जाने वाली मेट्रो ट्रेन से जा रही थी। ट्रेन में ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जब मेट्रो ट्रेन केंद्रीय सचिवालय पहुंचने वाली थी, तब उसने सात बजकर 28 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया।

दरअसल जूली को उसके पति भर्ती कराने के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जा रहे थे। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा है कि तुरंत मां और बच्ची को समीप के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दयाल ने बताया कि मेट्रो प्रमुख मंगू सिंह ने घोषणा की कि अस्पताल में जूली के परिवार को जो भी खर्च आएगा, उसका वहन दिल्ली मेट्रो करेगी। बच्ची के लिए नर्सरी की अनुपलब्धता प्रारंभ में चिंता का विषय था। लेकिन मेट्रो कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया और बच्ची की भर्ती में उसका सहयोग मांग। दयाल ने कहा, अस्पताल प्रशासन ने सभी आवश्यक मदद प्रदान करने के लिए बढ़-चढ़कर काम किया। माता और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।