ब्रेकअप के बाद 'मूव ऑन' करने से नहीं चलेगा काम, अब 'ब्रेकओवर' है ज़रूरी...

ब्रेकअप के बाद 'मूव ऑन' करने से नहीं चलेगा काम, अब 'ब्रेकओवर' है ज़रूरी...

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने का सबसे अच्छा ज़रिया है ब्रेकओवर.
  • ब्रेकअप के बाद भी 'एक्स' से किसी भी तरह संपर्क में रहना बेवकूफी से कम नही
  • याद रखें: जो होता है अच्छे के लिए होता है, ब्रेक अप भी.

                            ब्रेकअप + मेकओवर = ब्रेकओवर
 

आमतौर पर लोग ब्रेक अप के बाद मूव ऑन करने की सोचते हैं। यानी अपने एक्स के साथ बिताए गए लम्हों को भूलने की और नई ज़िंदगी शुरू करने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि ब्रेकअप के बाद नई पारी शुरू करने  के लिए 'ब्रेकओवर' ज़रूरी है।

हम जिसके जितने करीब होते हैं, उसका उतना असर हमारे व्यक्तित्व और सोच पर भी पड़ता है। इसलिए अपने एक्स को भुलाने के लिए ज़रूरी है कि हम खुद में कुछ (अच्छे) बदलाव लाएं, अपना मेकओवर करें- बाहर से भी और अंदर से भी।
 

इन 5 तरीकों से करें अपना ब्रेकओवर-
 

1.एक्स-डीटॉक्स

ब्रेकअप के बाद अपने एक्स को कॉल, मैसेज करना बंद कीजिये। उन्हें अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट से अनफ्रेंड/ ब्लॉक कीजिये। ये मत सोचिए कि ब्रेकअप के बाद भी आप दोस्त रह सकते हैं। ऐसा मुमकिन नहीं। अगर आपने ऐसा सोचा, तो इससे आपकी ही परेशानी बढ़ेगी।
 

पढ़ें: रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने वाली ये 'टॉप 5 मॉडर्न सलाह' भूल कर भी न करें फॉलो...


2. खुद को दें हेल्थ का 'तोहफा'

गहरे रिश्ते के टूटने के गम से उबर पाना आसान नहीं। अक्सर ऐसा होता है कि तनाव की वजह से लोग खाना-पीना छोड़ देते हैं या ज़रूरत से ज्यादा वसायुक्त खाना खाने लगते हैं। वे खुद को कमरे में बंद कर लेते हैं, बाहर नहीं निकलते, लोगों से बात भी नहीं करते। इन सबका उनके सेहत पर बुरा असर होता है। इसलिए पौष्टिक खाना खाएं और अपने
फिटनेस रूटीन पर लौट आइये। याद रखिए, 'पहला सुख निरोगी काया'। इसलिए जब तक आप स्वस्थ नहीं होंगे, मेकओवर का तो सवाल ही नहीं उठता।
 

3.फिलहाल आपको फीलिंग्स की नहीं, नए वॉर्डरोब की ज़रूरत है

ब्रेकअप के बाद लाज़मी है आपके अंदर जज्बातों की सुनामी उमड़ रही हो। लेकिन उसे शांत करने का सबसे बढ़िया तरीका है शॉपिंग करना। ये वाला फॉर्मूला लड़कों पर भी लागू होता है। ब्रेकअप के बाद लोग सबसे पहले अपना लुक बदलते हैं। नए कपड़े, नया हेयरकट, नया स्टाइल आपके ब्रेकओवर में मदद करेगा। ये पूरी प्रक्रिया आपको तनाव
मुक्त और 'उनसे' ध्यान भटकाने में मददगार साबित होगी।
 

टिप: लुक बदलने के लिए अगर आप हेयरकट, हेयरकलर,टैटू आदि की सोच रहे हैं, तो कम से कम एक हफ्ते रुकें। अच्छे से सोच-समझकर और दोस्तों की सलाह लेकर हेयरस्टाइल और कलर चुनें। वर्ना, हड़बड़ में कुछ गड़बड़ न हो जाए।
 

4. अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलिए

ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसा करें, जो आपने पहले कभी नहीं किया हो, या करने से डर लगता हो। किसी एडवेंचर स्पोर्ट को ट्राई करें, अकेले बार जाएं, जिम का सबसे 'खतरनाक' एक्सरसाइज़ करें, किसी अजनबी से बात करें। कहने का तात्पर्य है कि आप अपने दायरों को बढ़ाएं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 

पढ़ें: बड़े पर्दे पर करें प्रपोज़ या 'उनके' फोन में सेट करें लव अलार्म, ये हैं टॉप 10 तरीके...

 

5. मज़ेदार ट्रिप पर निकलें

आप हमेशा से किस जगह जाना चाहते थे? वहां जाइये। अभी। अगर आपका 'एक्स' आपको वहां जाने से रोकता था, तब तो ज़रूर जाइये। दोस्तों के साथ जाना मुमकिन न हो, तो अकेले जाइये। अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। सोलो ट्रिप की सोच रहे हैं तो परिवारवालों और दोस्तों की भी सलाह ज़रूर लें।
 

कहते हैं, जो होता है अच्छे के लिए होता है। माना कि आप अपने ब्रेकअप से बेहद दुखी हैं। लेकिन इसका अच्छा पहलू ये है कि इससे आपके अपने फैसलों, कमियों, हसरतों और खूबियों के बारे में सोचने का भरपूर समय मिलेगा।
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तो खुश रहिए और अपने 'सिंगलहुड' को दिल खोलकर इंज्वॉय कीजिए। वैसे भी, अकेले हैं तो क्या गम है!