घूमने के लिए विदेशों का नहीं भारत का करें रुख..

घूमने के लिए विदेशों का नहीं भारत का करें रुख..

नयी दिल्‍ली:

आजकल युवाओं में विदेशों में घुमने का क्रेज काफी बढ़ गया है। लदंन हो, ऑस्‍ट्रेलिया हो या अमरिका, आज दूसरा युवा विदेश जाने की इच्‍छा ज़रूर जाहिर करता है। पर क्‍या आप जानते है दार्शनिक स्‍थलों के मामले में हमारा भारत भी पीछे नहीं है। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे राज्‍यों के बारे में जहां, घूमने के लिहाज़ से कई पर्यटन स्‍थल मौजूद हैं।

दिल्ली टॉप 10 पर्यटन स्थलों में सबसे ऊपर है। यहां पर गौरवशाली इतिहास बताने वाली इमारतें, स्मारक, किले, बगीचे हैं, जो देश की छवि को ब्‍यां करते हैं। लाल किला, कुतुबमीनार, जंतर-मंतर,संसद भवन, मुगल गार्डन, मेट्रो, स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर आदि मुख्य आकर्षण है जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।



राजस्‍थान का जयपुर अपने प्राचीन तथा अद्भुत मध्यकालीन किलों, भवन निर्माण कला, झीलों तथा महलों के कारण जाना जाता है। इसे पिंक सिटी भी कहते हैं। यहां के पर्यटन स्थलों में नाहरगढ़ किला,जयगढ़ किला जहां विश्व की सबसे बड़ी तोप है,पानी के बीच बना जलमहल, हवामहल, सिटी पैलस, भव्य आमेर किला आदि प्रमुख हैं।


गोवा को भारत का मिनी यूरोप भी कहते हैं। गोवा की खूबसूरती केवल यहां के सागर तटों तक ही सीमित नहीं है। यहां सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी, होली स्पिरिट चर्च के अलावा कामाक्षी, सप्तकेटेश्‍वर, शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर और महालक्ष्मी आदि भी दर्शनीय हैं।


इन्‍हें भी पढ़ें: टिप्‍स काम के: ट्रेवलिंग के दौरान न छूट जाए जरूरी सामान, ध्‍यान रखें ये बातें

मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी तथा सबसे बड़ा महानगर है। समुद्र किनारे बसा यह शहर बॉलीवुड हस्तियों का बसेरा है। मुंबई की ईमारतें, लक्जरी हॉटल पूरे देश में मशहूर हैं। मरीन ड्राईव, ताज, गेटवे ऑफ इंडिया, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, महालक्ष्मी मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर आदि यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।


उत्तर प्रदेश का आगरा, अपने रोमांटिक इतिहास के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां का मुख्य आकर्षण यमुना नदी के किनारे स्तिथ ताजमहल है। इसके अलावा लाल किला, फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा, मेहताब बाग, पंचमहल, मोती मस्जिद, अंगूरी बाग, शाह बुर्ज आदि आकर्षण के केंद्र हैं।



इन्‍हें भी पढ़ें: कभी ना रुकने वाली दिल्ली के पास हैं ये घने जंगल, जमकर लें सफारी का मजा

पवित्र गंगा नदी किनारे बसी धार्मिक नगरी वाराणसी पूरे भारत में अपना पूजनीय स्थान रखती है। इसे बनारस और काशी भी कहते हैं। यहां के मुख्य आकर्षण गंगा पूजा, गंगा नदी, सारनाथ, दशाश्वमेघ घाट, अस्सी घाट, योग प्रशिक्षण केंद्र, बनारस घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, मानमंदिर घाट, संकट मोचन मंदिर आदि हैं।


बैंगलोर को भारत की सूचना प्रौद्योगिकी की राजधानी कहते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत और साफ-सुथरे शहरों में गिना जाता है। बसवनगुडी बुल टेंपल, कब्बन पार्क, वंडरला एम्यूजमेंट पार्क, सूर्यनारायण मंदिर, इस्कॉन हरे कृष्ण मंदिर, बंगलूरू पैलेस, शिव समुद्र झरना आदि यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।


झीलों की नगरी उदयपुर अपनी अनोखी और विशाल प्राकृतिक छटा तथा मानव निर्मित झीलों के कारण मशहूर है। खूबसूरती के कारण उदयुपर को वेनिस ऑफ ईस्ट भी कहा जाता है। रणकपुर के जैन मंदिर, सिटी पैलेस, पिछोला झील, जयसमंद झील, फतेह सागर झील, कुंभलगढ़ किला आदि यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

राजधानी दिल्ली के नजदीक बसा गुड़गांव शहर भारत की आधुनिकता का प्रतीक है। यहां पर बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय हैं। मुख्य आकर्षण के रूप में शीतलामाता मंदिर, सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण, बड़खल झील, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, दमदम झील, आधुनिक होटल और मॉल्स हैं।


कोच्चि को अरब सागर की रानी कहते हैं। कोच्चि अपने स्वादिष्ट मसालेदार भोजन और नारियल के पेड़ों के कारण प्रसिद्ध है। एर्नाकुलाथाप्पन मंदिर, चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस, चेराई बीच, वास्कोडिगामा स्क्वायर, गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, डच महल, बोलघट्टी महल, हिल महल आदि यहां के आकर्षण केंद्र हैं।
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com