'क्रश' कोर्स: ये हैं 'उनसे' बात शुरू करने के फेल-प्रूफ तरीके...

'क्रश' कोर्स: ये हैं 'उनसे' बात शुरू करने के फेल-प्रूफ तरीके...

फिल्म 'दिलवाले' के एक गाने से ली गई तस्वीर (प्रतीकात्मक)

आपका क्रश आपका बेस्ट फ्रेंड हो या कॉलेज कैंपस में नज़र आने वाला एक अजनबी, आपको बात करने में थोड़ी हिचक तो ज़रूर होगी। टेंशन इस बात की कि बात शुरू कैसे की जाए। ऐसा इसलिए, क्योंकि वार्तालाप के मुद्दे और शब्द इस बात पर निर्भर करते हैं कि सामने वाले से आपके रिश्ते कैसे हैं और उसके प्रति आपकी क्या फीलिंग्स हैं।

इसलिए आपकी ये परेशानी सुलझाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे आप 'उनसे' बात शुरू कर सकते हैं।

  • आप: क्या आपने 'फ्रेंड्स' देखी है? 
    वो: हां देखी है/नहीं देखी है. क्यों?                                                                                               आप: कुछ नहीं, बस इस सीरीज के एक एक्टर को देखकर मेरे मन में आपका ख्याल आता है।
इस तरह आप एक तीर से दो-दो निशाने लगा लेंगे। पहली बात, सामने वाला ये समझ जाएगा कि वो आपके ख्यालों में है। दूसरी बात, इसी बहाने आपको ये भी जाहिर करने का मौका मिल जाएगा कि आपको वो शख्स फलां एक्टर की तरह कितना आकर्षक और बुद्धिमान लगता है।
टिप: बेशक, आप 'फ्रेंड्स' की जगह किसी भी शो का नाम ले सकते हैं

रीन्यू रोमांस: लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड/पति से ये सवाल जरूर पूछने चाहिए
फर्स्ट डेट पर भूलकर भी न ऑर्डर करें ये 5 तरह के डिश वर्ना...
बैकअप रिलेशनशिप: क्या 'इनकी' तरह आप भी हैं किसी के स्टैंडबाई पार्टनर!
 
  • शर्त लगा लो, मेरा वीकेंड तुम्हारे वीकेंड से बढ़िया गुज़रा
कॉम्पटिशन किसे  पसंद नहीं। जाहिर है जब आप उनके सामने ये दावा करेंगे कि आपका दिन बढ़िया बीता या फिर आपकी जिंदगी उनकी ज़िंदगी से ज्यादा हसीन है, तो ज़ाहिर है सामने वाला जवाब में या तो आपको गलत साबित करने के लिए दलीलें पेश करेगा और अपने वीकेंड प्लान्स के शेयर करेगा। या फिर वो आपकी बात से सहमत होकर अपनी परेशानियों का हिंट तो ज़रूर देगा। अब इस मोड़ा से बात-चीत को किस ओर ले जाना है, ये तो आप बखूबी जानते हैं!
 
  • मैं, बताना भूल गई, आज तुम नीली शर्ट में अच्छे लग रहे थे
सामने वाला माने या न माने, लेकिन ये सच है कि अपनी तारीफ सुनने पर हर किसी के मन में लड्डू फूटता है। अगर आपका क्रश कोई ऑफिस का सहकर्मी है, तो फिर इस तरह से बात करना सबसे सेफ होगा। साथ ही ये तरीका सामने वाले को ये भी बताने के लिए काफी है कि आपके मन में जो होता है, उसे ज़ाहिर करने में आप पीछे नहीं हटते।


तो बिना देरी किए, उन्हें मैसेज भेजिये या कॉल करिए और अपनी _ _ कहानी शुरू करिए। अगर आपके पास इनसे भी बढ़िया तरीका है तो 'जनहित' में उसे हमसे शेयर ज़रूर कीजिएगा।

इन 5 मौकों पर लड़कियों से ज्यादा नर्वस होते हैं लड़के...
क्या आपके ब्वॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं करते दोस्त?
रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने वाली ये 'टॉप 5 मॉडर्न सलाह' भूल कर भी न करें फॉलो...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com