अब केवल 'टॉल-डार्क-हैंडसम' होने से नहीं चलेगा काम, ये है परफेक्ट दूल्हे की 'चेकलिस्ट'

अब केवल 'टॉल-डार्क-हैंडसम' होने से नहीं चलेगा काम, ये है परफेक्ट दूल्हे की 'चेकलिस्ट'

प्रतीकात्मक तस्वीर

शादी के लिए सबसे ज़रूरी क्या है?
पिता की नज़र में: 'लड़का' अच्छा कमाता हो, वेल सेटल्ड हो, जमीन-जायदाद हो...
लड़की की नज़र में:  'लड़का' टॉल, डार्क और हैंडसम होना चाहिए...


हालांकि तमाम पिता की सोच अपने जमाई राजा को लेकर यही है, लेकिन लड़कियों के अपने ' दूल्हे राजा' लिए पैमाने बदल गए हैं। शादी के बाद लड़कियां न केवल अपना घर और सरनेम छोड़ती हैं, बल्कि उन्हें अपने यार-दोस्त, नौकरी और शौक से भी कई दफा समझौता करना पड़ता है। इसकी नौबत न आए या गुंजाइश कम हो, इसलिए अब अपने भावी जीवनसाथी में और भी बातें ढूंढ़ती हैं। 

अब किसी भी लड़के को शादी के लिए हां कहने से पहले वो केवल उसका बैंक बैलेंस, सोशल स्टेटस या लुक्स नहीं देखतीं। बल्कि, 'परफेक्ट दूल्हे' की चेकलिस्ट में कई और चीज़ें 'भी' शामिल हो गई हैं....

पढ़ें: प्रपोज़ल टिप्स: बड़े पर्दे पर करें प्रपोज़ या 'उनके' फोन में सेट करें लव अलार्म, ये हैं टॉप 10 तरीके...
 

कंपैटिबिलिटी
पढ़ी-लिखी और नौकरीपेशा लड़कियां उन लड़कों के साथ ब्याह करना चाहती हैं जिनके विचार, आदतों और सपनों के साथ वे ताल-मेल बिठा सकें। जिनके साथ वो मानसिक और भावनात्मक तौर पर जुड़ाव महसूस करें। यही वजह है कि अब अरेंज मैरेज के लिए घर पर जब लड़के वाले लड़की को देखने आते हैं तो कुछ वक्त के लिए लड़का और लड़की को अकेले आपस में बात करने का मौका दिया जाता है। फिर सगाई के बढ़ते चलन के पीछे भी वजह यही है कि दोनों बिना किसी झिझक के अपने दिल की बात एक दूसरे से कर सकें और समझ सकें।

पढ़ें: सगाई के बाद और शादी से पहले 'उनसे' ज़रूर करें ये बातें...
 
लक्ष्य
हर किसी की ज़िंदगी में कोई न कोई लक्ष्य ज़रूर होता है। किसी के लिए ये रोजगार से संबंधित होता है तो कोई निजी ज़िंदगी में कुछ हासिल करना चाहता है। वहीं, कई ऐसे भी हैं जिनकी पर्सनल के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में एक मुकाम पाना चाहते हैं। लड़कियां उन लड़कों से शादी करना चाहती हैं जिनकी पेशेवर ज़िंदगी और सोशल लाइफ उनके प्रोफेशन और स्टेटस से मेल खाती हो। ताकि शादी के बाद उन्हें अपनी नौकरी या फ्रेंड सर्किल से समझौता न करना पड़े। 
 
पैसे को लेकर लड़कों की सोच
कई लड़कियां ऐसी हैं जिनके लिए पैसा 'हाथ का मैल है', तो वहीं कई लड़कियां पैसों की बचत को अहमियत देतीं हैं। यही सोच वो उस लड़के में भी चाहती हैं जिनसे उनकी शादी हो।

पढ़ें: कामकाजी मियां-बीवी ऐसे उठाएं घर खर्च की जिम्मेदारी
 

शादी करने की असली वजह
जी हां, लड़कियां अब ये भी देखती हैं कि लड़का शादी वाकई क्यों करना चाहता है। अगर मामला अरेंज मैरेज का हो, तो लड़की ये जानना चाहती है कि कहीं लड़का किसी और को पसंद तो नहीं करता और परिवार के दबाव में शादी कर रहा है? या फिर क्या वाकई वो आज की मॉडर्न लाइफ में अरेंज मैरेज जैसे सिस्टम में भरोसा रखता है? या, कहीं बढ़ती उम्र की वजह से डरकर वो शादी तो नहीं कर रहा? लव मैरेज के केस में भी जब कोई लड़का उन्हें प्रपोज़ करता है तो वो ये सुनिश्चित कर लेना चाहती हैं कि वो लड़का वाकई उनसे प्यार करता है इसलिए शादी करना चाहता है या फिर वजह कुछ और है । 

हालांकि, ये कोई गुण नहीं हैं जो लड़के में होना ही चाहिए। ये किस्मत की बात है और 'मेड फॉर इच अदर' वाला फंडा है। इसलिए अगर इस पैमाने पर कोई लड़की किसी लड़के को शादी के लिए मना करती है, तो इसमें लड़के की कमी नहीं है। न ही लड़की की कोई गलती है। 

पढ़ें: ये हैं वो कारण जिनकी वजह से देरी से शादी कर रहे हैं युवा

वैसे भी कौन सा बड़ा बीते जमाने के 'टॉल-डार्क-हैंडसम' वाले क्राइटेरिया पर लड़कों का बस था। अब शक्ल-सूरत तो भगवान की देन होती है, इसमें कोई लड़का बेचारा कर भी क्या लेता। इसलिए आप जैसे हैं वैसे ही रहिए। आप कोई एलियन तो हैं नहीं, इसी धरती के ही हैं। तो देर-सवेर आपको आपके जैसी दुल्हनिया मिल ही जाएगी। 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com