आप यहां हैं : होम » बिज़नेस
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने बुधवार को इंडियन बैंक के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एम गोपालकृष्णन और एक अन्य अधिकारी को धोखाधड़ी तथा पद का दुरुपयोग मामले में एक साल के जेल की सजा दी।
नए कैग से ‘हितों के टकराव’ की स्थिति बन सकती है : बीजेपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शशिकांत शर्मा को कैग नियुक्त करने पर सख्त आपत्ति जताते हुए बुधवार को कहा कि ऐसा होने से ‘हितों के टकराव’ की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि वह ऐसे रक्षा सौदों का लेखा परीक्षण कर सकते हैं जिनमें रक्षा सचिव रहते उनकी खुद की भूमिका रही हो।
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशों में कारोबार करने वाली अनुषंगी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड के गैस उत्पादन में वृद्धि से वित्तवर्ष 2012-13 के दौरान उसका मुनाफा 44 फीसदी बढ़ गया।
सेबी ने एल्गो नियम कड़े किए, उल्लंघन करने वालों पर अधिक जुर्माना सेबी ने एल्गोरिथमिक कारोबार नियमों को कड़ा कर दिया है। बाजार नियामक ने इस प्रणाली का इस्तेमाल करने वालों को प्रत्येक छह माह में अपने सिस्टम का ऑडिट अनिवार्य कर दिया है।
सेंसेक्स 49.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,062.24 पर और निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,094.50 पर बंद हुआ।
अमेरिका की शीर्ष कंप्यूटर और स्मार्ट फोन विनिर्माता एपल ने अरबों डॉलर की कर चोरी के लिए जटिल विदेशी इकाइयों का उपयोग किया। यह आरोप एक संसदीय समिति ने लगाया।
रेलवे ने अप्रैल में माल ढुलाई से 7,477.30 करोड़ रुपये कमाए रेलवे ने अप्रैल माह में वस्तुओं या सामान की ढुलाई से 7,477.90 करोड़ रुपये की कमाई की। इनमें से 3,000 करोड़ रुपये अकेले कोयला ढुलाई से हासिल हुए।
यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद आईगेट ने सीईओ फणीस मूर्ति को निकाला सूचना प्रौद्योगिकी प्रदाता कंपनी आइगेट कार्पोरेशन ने मंगलवार को अपने अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी फणीश मूर्ति को कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त कर दिया। वहीं, मूर्ति ने कहा है कि उनपर यह आरोप बेबुनियाद हैं और वह इसका जमकर विरोध करेंगे।
शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 112 अंक और टूटा देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 112.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,111.61 पर और निफ्टी 42.80 अंकों की गिरावट के साथ 6,114.10 पर बंद हुआ।
2-जी : कल रिटायर होंगे सीएजी राय, तिवारी की खुली बहस की चुनौती केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘रिपोर्ट में कहा गया था कि अगर नीलामी की गई होती तो इससे एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति होती। हकीकत यह है कि नीलामी हुई। लेकिन, वे एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये कहां हैं।’’

Advertisement

अन्य ख़बरें