आप यहां हैं : होम » बिज़नेस
भारत के प्रति एसएंडपी का अनुमान नकारात्मक बरकरार वैश्विक रेटिंग एजेंसी, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एस एंड पी) ने शुक्रवार को कहा कि का भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति उसका अनुमान नकारात्मक बना हुआ है और अगले 12 महीनों में इसमें और गिरावट आने की आशंका है।
भारतीय श्रम सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शुक्रवार को उस समय अड़चन पैदा हो गई जब एक यूनियन नेता ने मार्च में असम में अपने एक सहयोगी की हत्या के मामले में राज्य सरकार द्वारा वादे के अनुसार कथित तौर पर सीबीआई जांच के लिए कार्रवाई नहीं करने पर प्रधानमंत्री से जवाब देने की मांग की।
आईटीसी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 19 फीसदी से अधिक बढ़ा सिगरेट, होटल और अन्य प्रकार के कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड को मार्च, 2013 में समाप्त तिमाही के दौरान 1,927.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 19.42 फीसदी अधिक है।
CBI को कामकाज में स्वायत्तता देने की दिशा में काम करेगा मंत्रिसमूह : चिदंबरम वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि उनकी अध्यक्षता वाला मंत्रिसमूह (जीओएम) सीबीआई को ‘कामकाज की स्वायत्तता’ प्रदान करने की दिशा में काम करेगा।
केवाईसी नहीं जमा कराई तो 1 जून से नहीं मिलेगी रसोई गैस पेट्रोलियम कंपनियों ने कहा है कि 1 जून, 2013 से उन सभी परिवारों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी जाएगी, जिनके पास एक से अधिक गैस कनेक्शन हैं और उन्होंने अभी तक 'अपने ग्राहक को जानिए यानी केवाईसी ब्योरा एजेंसी में जमा नहीं कराया है।
गिलानी के बेटे का अपहरण करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने गिरोह के संदिग्ध सरगना वजीर गुल को पश्चिमोत्तर खबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।
बंबई शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 39 अंक ऊपर बंद हुआ। बिजली, पूंजीगत सामान और रीयल्टी शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी का रुख रहा।
विक्रम पंडित करेंगे जेएम फाइनेंशियल के बैंकिंग उप्रकम की अगुवाई सिटीग्रुप के पूर्व प्रमुख व्रिकम पंडित जेएम फाइनेंशियल के प्रस्तावित बैंकिंग उप्रकम की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा वह इस वित्तीय सेवा फर्म में रणनीतिक निवेश भी करेंगे।
भारत सरकार के कुछ कर प्रस्तावों को लेकर चिंता के बीच उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया ने गुरवार को कहा कि नियमों की स्पष्ट व्याख्या मुख्य समस्या है और इस मामले में विभिन्न प्रावधानों में स्पष्ट भाषा का प्रयोग होना जरूरी है।
गूगल ने अपना स्मार्टफोन नेक्सस-4 गुरुवार को भारत में पेश किया। कंपनी ने यह फोन एलजी के साथ मिलकर पेश किया है और इसकी कीमत 25,999 रुपये है।

Advertisement

अन्य ख़बरें