आप यहां हैं : होम » क्रिकेट
अलग-थलग पड़े श्रीनिवासन, बीसीसीआई के कई सदस्य चाहते हैं उनका इस्तीफा एन श्रीनिवासन के बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में दिन-गिने चुने ही दिखते हैं, क्योंकि बोर्ड का एक गुट उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रहा है।
श्रीनिवासन इस्तीफा दें, आईपीएल से सीएसके को बाहर किया जाए : ललित मोदी ललित मोदी ने कहा कि दामाद की गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए और अगर श्रीनिवासन इस्तीफा नहीं देते हैं, तो बोर्ड तुरंत उन्हें हटा दे।
बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन पहुंचे मुंबई, गिरफ्तार दामाद से मिलेंगे मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन घंटे तक चली पूछताछ के बाद देर रात मय्यप्पन को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां पुलिस उसे रिमांड पर लेने की मांग करेगी।
श्रीसंत की एक अन्य गर्लफ्रेंड के पास से एक और मोबाइल बरामद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी गर्लफ्रेंड के पास से एक और मोबाइल फोन बरामद किया।
श्रीनिवासन के होने तक टीम इंडिया को नहीं मिलेगा ‘सहारा’ सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय ने एन श्रीनिवासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब तक वह बीसीसीआई प्रमुख के पद पर आसीन हैं तब तक सहारा समूह भारतीय क्रिकेट टीम का प्रायोजन नहीं करेगा।
स्पॉट फिक्सिंग : क्राइम ब्रांच ने मय्यप्पन को किया गिरफ्तार बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के मालिक गुरुनाथ मयप्पन को आईपीएल सट्टेबाजी मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
दामाद गुरुनाथ मय्यप्पन ले डूबेंगे बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन को? सूत्रों के मुताबिक अगर आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में मय्यप्पन को गिरफ्तार किया जाता है, तो श्रीनिवासन की कुर्सी जानी तय है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने तो सीधे तौर पर श्रीनिवासन का इस्तीफा मांग लिया है।
आईपीएल-6 : राजस्थान को हरकार मुंबई फाइनल में, चेन्नई से भिड़ंत मुंबई 2010 में फाइनल में पहुंचा था और उस वक्त भी उसका सामना चेन्नई से था। मुंबई उस मैच में 22 रन से हार गया था और अब वह रविवार को चेन्नई से बदला चुकता करने की कोशिश करेगा।
गुरुनाथ मय्यप्पन चेन्नई टीम के न मालिक, न सीईओ : इंडिया सीमेंट्स हालांकि इंडिया सीमेंट्स ने यह माना है कि गुरुनाथ टीम प्रबंधन के एक सदस्य भर हैं। कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया है कि अगर कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
आइए पढ़ते हैं - आखिर कौन है गुरुनाथ मय्यप्पन...? अभिनेता विंदू दारा सिंह द्वारा पुलिस पूछताछ में बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मय्यप्पन का नाम लिए जाने के बाद एक सवाल सबके जहन में आ रहा है, कि आखिर यह गुरुनाथ मय्यप्पन कौन है। आइए, पढ़ते हैं उसके बारे में...

Advertisement

अन्य ख़बरें