आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी
'फ्राइड चिकन' वाली टिप्पणी से टाइगर वुड्स आहत समाचार चैनल बीबीसी ने वुड्स के ट्विटर खाते के हवाले से कहा, "यह टिप्पणी मूर्खतापूर्ण नहीं है। यह बिल्कुल गलत, तकलीफ देने वाला और स्पष्टत: अनुपयुक्त है।"
पीठदर्द के कारण फ्रेंच ओपन से हटे एंडी मरे दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त मरे पिछले सप्ताह रोम मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स के खिलाफ मैच से पीठदर्द के कारण रिटायर हो गए थे।
पैर गंवा चुकी अरुणिमा ने फतह किया एवरेस्ट मंगलवार सुबह 10.55 पर अरुणिमा एवरेस्ट पर पहुंचीं। अरुणिमा के साथ पर्वतारोही लवराज भी एवरेस्ट पर पहुंचे। लवराज पांचवीं बार एवरेस्ट शिखर पर पहुंचे हैं।
भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए इस वर्ष के 'इन्विटेशनल एफएक्सटीएम इंटरनेशनल लिमासोल बॉक्सिंग कप' को जीत लिया और शीर्ष स्थान के लिए अपनी दावा पक्का कर लिया।
दीपिका को दो रजत, विश्व कप में चौथे स्थान पर रहा भारत उदीयमान तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शंघाई में समाप्त हुए तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में दो रजत पदक जीते जिससे भारत चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा। दीपिका ने एक रजत जयंत तालुकदार के साथ मिलकर हासिल किया।
भूपति-बोपन्ना रोम मास्टर्स के फाइनल में हारे महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को माइक और बाब ब्रायन की शीर्ष वरीय अमेरिकी जोड़ी के हाथों सीधे सेटों में शिकस्त के साथ रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
भारतीय महिला टीम ने तीरंदाजी विश्वकप में कांस्य पदक जीता तृषा देब, गगनदीप कौर और लिली चानू की तिकड़ी ने शंघाई में कांस्य पदक के प्ले ऑफ में इटली की टीम को हराकर भारत को तीरंदाजी विश्वकप के कंपाउंड महिला वर्ग में पहला पदक दिलाया।
हाओ से हारे आनंद, नार्वे शतरंज में चौथे स्थान पर रहे खिताब अपने नाम करने के लिए जीत की तलाश में जुटे विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शनिवार को अंतिम दौर में चीन के वैंग हाओ के हाथों शिकस्त के साथ नार्वे सुपर शतरंज टूर्नामेंट में निराशाजनक चौथे स्थान पर रहे।
नॉर्वे सुपर शतरंज : हमर को हराकर आनंद दूसरे स्थान पर आनंद के लिए आखिरी बाजी से पहले की यह बाजी काफी महत्वपूर्ण थी। इससे वह खिताब जीतने के करीब पहुंच गए हैं। इसके लिए उन्हें आखिरी दौर में चीन के वांग हाओ को हराना होगा।
भूपति-बोपन्ना जीते, पेस-मेल्जर बाहर महेश भूपति और रोहन बोपन्ना रोम मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि लिएंडर पेस और ऑस्ट्रिया के जर्गन मेल्जर हारकर बाहर हो गए।

Advertisement

अन्य ख़बरें