स्कूल जाने से रोक रहा था सौतेला बाप, नहीं मानी बात तो बच्चे का तोड़ डाला हाथ

स्कूल जाने से रोक रहा था सौतेला बाप, नहीं मानी बात तो बच्चे का तोड़ डाला हाथ

तिरुवनंतपुरम:

केरल के तटीय गांव वलियाथुरा में चौंका देने वाली एक घटना में स्कूल नहीं जाने का आदेश नहीं मानने पर नौ साल के एक बच्चे को उसके सौतेले बाप ने कथित रूप से बुरी तरह पीटा और उसके हाथ तोड़ दिए।

चाइल्डलाइन नामक एक एनजीओ ने इन बच्चों को बचाया और पुलिस ने उनकी मां की शिकायत के आधार पर बच्चों के पिता के विरुद्ध मामला दर्ज किया। अरुण फिलहाल फरार है।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय अरुण उर्फ कन्न ने बुधवार की रात को नशे की हालत में न केवल इस लड़के को बल्कि 11 साल की उसकी बहन की भी पिटाई की। अरुण ने दोनो भाई-बहन को स्कूल नहीं जाने को कहा था। बच्चों ने उसका आदेश नहीं माना, इसलिए उसने निर्दयता से उनकी पिटाई की।

पुलिस के अनुसार इस पिटाई में लड़के के दोनों हाथ टूट गए। उसके चेहरे और आंखों पर भी चोट आई। लड़की को भी चोट लगी। लड़के को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। वहीं अस्पताल के रिलीज में कहा गया है, 'उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर है। उसके चेहरे और आंखों पर जख्म हैं।'

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com