यूपी के बदायूं में पत्नी ने दी खुदकुशी की धमकी, तो पति ने लगा ली फांसी

यूपी के बदायूं में पत्नी ने दी खुदकुशी की धमकी, तो पति ने लगा ली फांसी

प्रतीकात्मक तस्वीर

बदायूं:

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के दहगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित रूप पत्नी ने अपने पति को आत्महत्या की धमकी दे दी, तो इस पर पति ने खुद को फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव हसनपुर टप्पा वैस निवासी बब्लू सिंह का अपनी पत्नी रेखा से झगड़ा हो गया। परिजनों के मुताबिक, रेखा (बीटीसी मयंवर) ने अपने पति बब्लू को आत्मदाह करने की धमकी दी। बात बढ़ने पर बब्लू खुद को फांसी लगाने की बात कहकर घर से निकल गया और जंगल में जाकर एक पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसने अपनी पेंट उतार कर गर्दन में फंसा कर पेड़ से लटक गया।

इधर जब पत्नी का गुस्सा ठंडा हुआ तो वह पति को खोजने निकली। खोजते हुए वह जगंल जा पहुंची, जहां उसने अपने पति को पेड़ से लटका हुआ पाया। उसने मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बब्लू को पेड़ से नीचे उतारा और एक डॉक्टर के पास ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके बाद परिजन उसे लेकर अलीगढ़ रवाना हो गए। अलीगढ़ के अस्पताल में उसे आईसीयू में रखा गया है।