बर्थ-डे : क्रिकेट के 'गब्बर' की है यूनिक स्टाइल, 10 साल बड़ी आयशा से रचाया है ब्याह, देखें तस्वीरें

बर्थ-डे : क्रिकेट के 'गब्बर' की है यूनिक स्टाइल, 10 साल बड़ी आयशा से रचाया है ब्याह, देखें तस्वीरें

धवन को साथी खिलाड़ी और फैन्स प्यार से 'गब्बर' बुलाते हैं (फोटो धवन के ट्विटर पेज से साभार)

टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन आज 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 5 दिसंबर, 1985 को हुआ था। शिखर अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाते हैं, वहीं उनकी अपनी लिविंग स्टाइल है और वे हमेशा मस्ती के मूड में नजर आते हैं। साथी क्रिकेटर उन्हें उनकी मूछों के कारण 'गब्बर' कहकर बुलाते हैं। वर्तमान में वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने होम ग्राउंड दिल्ली में टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस अवसर पर हम आपको शिखर की फैमिली से परिचित करवा रहे हैं।
 


शिखर धवन और आयशा मुख्रजी की शादी की तस्वीर (सभी फोटो धवन के ट्विटर पेज से साभार)

शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियन गर्ल से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम आयशा मुखर्जी है। उनकी शादी 30 अक्टूबर, 2012 को हुई थी। जहां यह धवन की पहली शादी है, वहीं आयशा की दूसरी। खास बात यह है कि सचिन की तरह धवन की पत्नी आयशा उम्र में उनसे करीब 10 साल बड़ी हैं। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां हैं, रेहा और आलिया। आयशा से शादी के बाद शिखर ने रेहा और आलिया को भी अपने परिवार का हिस्‍सा बनाया है। वहीं धवन-आयशा का एक बेटा जोरावर है।
 


अमिताभ बच्चन के शो में शिखर धवन, आयशा और बेटा जोरावर

फेसबुक पर हुआ प्यार
शिखर की पत्नी आयशा भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर हैं। शिखर को उनसे फेसबुक के जरिए प्यार हुआ था। इसका श्रेय टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को जाता है। उन्होंने ही शिखर को आयशा के बारे में बताया था।
 


पहले दोनों फेसबुक फ्रेंड बने फिर उनकी दोस्ती बढ़ती गई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बाद में आयशा ने ही शादी के लिए प्रपोज किया। 30 अक्टूबर, 2012 को दोनों विवाह बंधन में बंधे। आयशा की शिखर के साथ दूसरी शादी है।
 
मेलबर्न में बेटियों के साथ शिखर धवन
 
शेयर किया था जोरावर का वीडियो
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का बेटा जोरावर उनको फॉलो कर रहा है। धवन ने इसका एक वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला है। इस वीडियो में वे बेटे को बैटिंग के टिप्स दे रहे हैं। जोरावर अभी महज एक साल से अधिक का ही है।


फुर्सत के पल में जोरावर के साथ शिखर
 

मेलबर्न में जोरावर के साथ मस्ती के मूड में शिखर
 
शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की थी।

बेटियों के साथ शेयर की थी फोटो
शिखर धवन ने कुछ महीने पहले छुट्टियां मनाने के दौरान ऑस्ट्रेलिया से एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वे मेलबर्न के किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। दोनों बेटियों के साथ वाली इस फोटो के साथ शिखर ने ट्वीट किया, “अपनी एंजल्स को बहुत मिस किया। इसमें कोई नई बात नहीं कि मैं मेलबर्न आने के लिए बहाना ढूंढ़ता रहता हूं। रेहा, आलिया के साथ ब्रंच।”
 

मेलबर्न के रेस्टोरेंट में बेटियों के साथ धवन (फोटो शिखर धवन के ट्विटर पेज से साभार)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

क्रिकेट करियर
शिखर ने नवंबर, 2004 में दिल्ली के लिए अपने प्रथम श्रेणी कैरियर की शुरुआत की थी। वे आईपीएल में सनराइजेज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। उन्होंने वनडे करियर की शुरुआत विशाखापटनम में अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। वहीं टेस्ट करियर की शुरुआत भी ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ मोहाली में मार्च, 2013 में की थी। इस मैच में उन्होंने शानदार 187 रन बनाए थे।