वाराणसी के गंगा घाट पर देव दीपावली के आयोजन में शामिल हुई सोनम कपूर

वाराणसी के गंगा घाट पर देव दीपावली के आयोजन में शामिल हुई सोनम कपूर

घाट का दृश्य

वाराणसी:

देव दीपावली पर्व पर तीनों लोकों से न्यारी शिव की नगरी काशी के गंगा घाटों पर दीपक कुछ इस तरह सजे  जिससे लगा घाटों पर स्वर्ग उतर आया हो।
 

गंगा के किनारे बने अर्द्ध चंद्राकार मुक्तासीय मंच पर सजे दीपक यूं लग रहे थे मानो जीवन की सत्यता का बोध करा रहे हैं।  इस आलम को  वाराणसी के सभी चौरासी घाटों पर सवा लाख दीपक बयां कर रहे थे।
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दशाश्वमेघ घाट पर गंगा की महाआरती हुई। इसके साथ ही इंडिया गेट भी बनाया गया जहां सेना के तीनो अंगों ने देश की आन बान और शान के लिए शहीद जवानों को सलामी दी। गंगा घाट के इस नजारे को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई।
 


इस मौके पर प्रेम रतन धन पायो की अभिनेत्री सोनम कपूर भी मौजूद रहीं। सोनम ने बड़े ही भक्ति भाव से गंगा की धारा में लगे बजड़े पर बैठकर गंगा आरती देखी।  
                              
गौरतलब है कि भगवान शिव ने जब त्रिपुरासुर नामक दैत्य का वध किया तब स्वर्ग में देवताओं ने दीपावली मनाई थी और तभी से हम इस पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाते है। इसके आलावा मान्यता है कि आज 33 करोड़ देवता पृथ्वी पर आए थे उनके स्वागत में देव दीपावली मनाई गई और तब से चली आ रही इस परम्परा का निर्वाह आज भी होता है। अपने घरों से लाखों की संख्या में लोग निकलकर गंगा किनारे आते हैं और दीप जलाकर मां गंगा से अपने जीवन के अंधेरे को दूर करने की दुआ करते हैं।