बोरियो से विधायक ताला मरांडी बने नये झारखंड भाजपा अध्यक्ष

बोरियो से विधायक ताला मरांडी बने नये झारखंड भाजपा अध्यक्ष

प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची:

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बोरियो विधानसभा क्षेत्र से दो बार से विधायक ताला मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कल इस आशय का निर्णय किया। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक ताला मरांडी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह रवीन्द्र राय का स्थान लेंगे जो पिछले तीन सालों से अध्यक्ष पद संभाल रहे थे। मई, 2014 के लोकसभा चुनावों में रवींन्द्र राय कोडरमा से भाजपा के सांसद चुने गये थे।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com