एक महीने प्यार की कीमत 1.5 लाख रुपये.....
ऑस्कर रुशेन अपनी 13 वर्षीय प्रेमिका से बातें करने के लिए अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था।
उसके तलाकशुदा पिता 65 वर्षीय डेनिस रुशेन ने टेलीफोन कम्पनी को लालची बताया और कहा कि जब 10.50 पाउंड प्रति महीने का कांट्रैक्ट अचानक सैकड़ों पाउंड प्रति सप्ताह तक पहुंच गया तो कम्पनी को उसे सूचित करना चाहिए था।
डेनिस ने कहा कि जब मैंने इतना भारी भरकम बिल देखा, तो मुझे लगा कि कोई त्रुटि हो गई होगी। बिल से पता चला कि किसी किसी दिन कई बार कॉल हुए हैं और एक-एक कॉल दो-दो घंटे तक की है।
उसके पुत्र की मुलाकात किशोरी से एक यूथ क्लब में मार्च के शुरू में हुई थी। दोनों के घर के बीच काफी दूरी थी, इसलिए वे आसानी से मिल नहीं सकते थे। इसलिए दोनों ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया।
एक महीने के प्यार की कीमत को जानने के बाद पुत्र ने अब फेसबुक से चैट करना शुरू कर दिया है और पिता टेलीफोन कम्पनी से लड़ने में व्यस्त है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena