आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पुणे में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 13 मजदूरों की मौत

 
email
email
पुणे में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 13 मजदूरों की मौत

PLAYClick to Expand & Play

पुणे: शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर वघोली में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से मंगलवार को 13 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर जबलपुर के रहने वाले थे।

पुलिस ने कहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मारे गए मजदूर इमारत की चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे। यह इमारत एक आयुर्वेद कॉलेज का हिस्सा है।

अधिकारियों ने कहा कि अब भी कई मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। उन्हें बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

एक शख्स को बाहर निकाल लिए जाने की बात कही जा रही है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन विभाग के जवान मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि वह सीमेंट स्लैब ढहने के कारणों की जांच कर रही है। समझा जा रहा है कि स्लैब बनाने में घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।
(इनपुट भाषा से भी)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement