बांग्लादेश में बाढ़, भूस्खलन ने ली 130 की जान
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चटगांव के पहाड़ी जिलों कॉक्स बाजार और बंदरबान में जून के आखिरी सप्ताह में कम से कम 120 लोगों की मौत हुई।
आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता एस. एम. गुलाम किबरे ने एक आधिकारिक रपट का हवाला देते हुए बताया कि इस माह अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
प्राकृतिक आपदा की वजह से करीब 12 जिलों में 10 लाख से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।
लगातार हो रही बारिश के कारण बहुत से क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है और संचार भी बाधित हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थिति अब और अधिक खराब नहीं होगी क्योंकि नदियों में जलस्तर कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दस्त जैसी बीमारी भी अपने पैर पसार रही है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
