दक्षिण अफगानिस्तान में सड़क किनारे बम धमाकों में 20 की मौत
कंधार प्रांत के प्रवक्ता अहमद जावेद फैजल ने कहा कि पाकिस्तान से सटी अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित अर्गिस्तान जिले में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि पहले धमाके के चपेट में एक मिनी वैन आ गई।
उन्होंने कहा कि एक ट्रैक्टर पर सवार अन्य नागरिक जब मरने वालों और घायलों की मदद के लिए पहुंचे, तो यह वाहन सड़क पर ही मौजूद एक अन्य बम की चपेट में आ गया। अधिकारी यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों घटनाओं मे कितने लोगों की मौत हुई है। तीन अन्य नागरिक भी इन धमाकों में घायल हुए।
उधर, हेलमंद प्रांत के मूसा कला जिले में एक सुरक्षा चौकी पर रविवार सुबह आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी मारे गए। हेलमंद के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने कहा कि तालिबान लड़ाकों के एक समूह ने तड़के करीब तीन बजे पुलिस चौकी पर हमला किया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni