पाकिस्तान में विस्फोट, तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल
अधिकारियों ने बताया कि यह बस जब नवशेरा से मरदान जा रही थी तभी रिमोट कंट्रोल के जरिये बम विस्फोट कर दिया गया। चार कैदियों को वैन में बिठाकर मरदान की अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो पुलिसकर्मियों को मरदान शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है। एक पुलिसकर्मी तथा चार कैदियों को हल्की चोट लगी है। अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों को बाद में रिसालपुर शहर ले जाया गया और जेल में बंद कर दिया गया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni