आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

असम में बाढ़ : पीएम, सोनिया ने किया दौरा, 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान

 
email
email
गुवाहाटी: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर गए मनमोहन सिंह ने राहत कार्यों पर भी संतोष जताया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़ में मरने वालों के परिवारवालों को पहले ही एक लाख की मदद का ऐलान किया जा चुका है और जरूरत पड़ने पर सरकार और मदद करेगी।

27 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और अब तक 77 लोगों के मारे जाने की खबर है। इससे करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा लाखों लोग बेघर भी हुए हैं। बेघर लोगों को शरण देने के लिए राज्यभर में 768 कैंप लगाए गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद में सेना को भी लगाया गया है। पिछले तीन दिनों में सेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में 4000 किलो के खाने के पैकेट गिरा चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement