आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मेघालय में 88 फीसदी और नगालैंड में 83.27 फीसदी मतदान

 
email
email
मेघालय में 88 फीसदी और नगालैंड में 83.27 फीसदी मतदान
नई दिल्ली: नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में क्रमश: 83.27 फीसदी और 88 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उप चुनाव आयुक्त आलोक शुक्ला ने बताया कि नगालैंड विधानसभा की 59 सीटों के लिए 83.27 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर राज्य में मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। पिछली बार राज्य में तकरीबन 86 फीसदी मतदान हुआ था।

शुक्ला ने बताया कि मेघालय में विधानसभा की कुल 60 सीटों के लिए 88 फीसदी मतदान हुआ। मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 89 फीसदी वोट पड़े थे।

उपचुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान के ये आंकड़े अस्थायी हैं और इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।

इन दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही पांच अन्य राज्यों में विधान सभा की कुल छह सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले गए। विधानसभा की जिन सीटों के लिए उपचुनाव हुए हैं उनके नाम हैं चालफिल्ह (मिजोरम), मोगा (पंजाब), भाटपाररानी (उत्तर प्रदेश) और नलहटी, इंगलिश बाजार और रेजीनगर (पश्चिम बंगाल) के मतदान के साथ ही कुल 586 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया। इन सभी सीटों की मतगणना 28 फरवरी को होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement