भारत के पास टी-20 रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने का मौका
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को पुणे में पहला टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दो टी-20 मैचों की शृंखला 25 दिसंबर से शुरू होगी।
चारों मैच जीतकर भारत टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा और उसे फिलहाल शीर्ष पर काबिज श्रीलंका पर पांच अंक की बढ़त भी मिल जाएगी। भारत इस समय 120 रेटिंग अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
अक्तूबर 2011 में शुरू हुई रैंकिंग में भारत के पास पहली बार शीर्ष पर पहुंचने का मौका है। भारत यदि एक मैच हार भी जाता है तो साल के आखिर में दूसरे नंबर पर रह सकता है। भारत यदि चारों मैच हार जाता है तो सातवें नंबर पर खिसक जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni