आरुषि केस : नूपुर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली
नूपुर के पति और सह-आरोपी राजेश तलवार पहले से जमानत पर बाहर हैं। नूपुर को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सम्मन का पालन न किए जाने पर वारंट जारी होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
मामले की 13 अगस्त को हुई पिछली सुनवाई में सीबीआई ने नूपुर तलवार की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया था, कि चूंकि अभी इस मामले में 13 महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ की जानी है, और आज़ाद रहने पर वह गवाहों और उनकी गवाहियों को प्रभावित कर सकती है।
फिलहाल नौ गवाहों की गवाही हो चुकी है और केवल चार अन्य बाकी है। इसलिए कोर्ट ने नूपुर को जेल से रिहा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
नोएडा में 16 मई 2008 को आरुषि की लाश उसके घर से मिली थी। ठीक एक दिन बाद नौकर हेमराज की लाश भी उनके घर के छत से मिली थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam