आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

सुप्रीम कोर्ट पहुंची नूपुर, याचिका पर सुनवाई कल

 
email
email
नई दिल्ली: नोएडा के बहुचर्चित आरुषि हत्याकांड में आरोपी दंत चिकित्सक नूपुर तलवार ने गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट पर रोक लगाने का अनुरोध किया। यह वारंट केंद्रीय जांच ब्यूरो की गाजियाबाद विशेष अदालत ने वारंट जारी किया है। बुधवार को नूपुर को गायब बताया गया था।

न्यायमूर्ति ए.के. पटनायक की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने कहा कि यह मामला गुरुवार की अदालती कार्यवाही में सूचीबद्ध नहीं है इसलिए इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

सुनवाई के दौरान नूपुर के पेश न होने पर अदालत ने बुधवार को उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद सीबीआई ने उनकी तलाश की थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। उनके दंत चिकित्सक पति राजेश तलवार भी मामले में आरोपी हैं लेकिन वह अदालत में पेश हुए थे।

नूपुर ने अपने वकील के जरिए न्यायालय में दाखिल अर्जी में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय 27 अप्रैल को उनकी पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करेगा इसलिए वह बुधवार को सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो सकतीं। एक सीबीआई अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यदि नुपुर तलवार मिलती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नूपुर व राजेश तलवार की 14 वर्षीया बेटी आरुषि 2008 मई में उनके नोएडा स्थित आवास में मृत पाई गई थी। पहले तलवार दम्पति के घरेलू नौकर हेमराज पर हत्या का शक था लेकिन बाद में उनके घर की छत पर उसका शव भी मिला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement