अभिषेक घायल लेकिन 'बोल बच्चन' नहीं होगी प्रभावित
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर अभिषेक ने लिखा है, "जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। व्यायाम करते समय मेरी पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।"
उन्होंने कहा, "मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाउंगा। 'बोल बच्चन' की शूटिंग प्रभावित होने की खबरें गलत हैं और वह समय पर पूरी होगी। हम अप्रैल के अंत में शूटिग करेंगे।"
इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' के ही सेट पर अभिषेक की आंख के ऊपर चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें छह टांके लगाने पड़े थे। इसके बाद होटल से लौटते समय उनकी अंगुली में भी चोट लग गई थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni