आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह साल महत्वपूर्ण : एडीबी

 
email
email
मनीला: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा है कि अमेरिका में आर्थिक पुनरुद्धार की धीमी गति के मद्देनजर यूरोप में वित्तीय संकट गहरा सकता है। इस लिहाज से यह साल वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होगा लेकिन एशियाई देशों को समस्याओं से स्वयं को बचाने के लिए दीर्घकालीन ढांचागत सुधार जारी रखना होगा।

एडीबी के अध्यक्ष हारूहिको कुरोदा ने गवर्नर के सेमिनार में कहा, ‘‘एशियाई देशों को झटकों से निपटने के लिए वृहत आर्थिक तत्वों को निरंतर मजबूत बनाना होगा, साथ ही हमें क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास लक्ष्यों पर फिर से ध्यान देने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के कल्याण को आगे बढ़ाने तथा गरीबी कम करने के लिए अर्थव्यवस्था में निरंतर सुधार प्रमुख चुनौती है।’’ सेमिनार में पेश एडीबी रिपोर्ट के अनुसार यूरोप में वित्तीय संकट बढ़ने की आशंका तथा अमेरिका में आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर चिंता बनी हुई है। इसे देखते हुए यह साल वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार विकसित देशों की समस्याओं को देखते हुए एशिया में सतत तथा युक्तिसंगत वृद्धि के लिये क्षेत्र को अपने वृद्धि माडल में सुधार करते रहना होगा। ‘वैश्विक आर्थिक संकट एवं रूपांतरण की स्थिति में एशिया की प्रतिक्रिया कैसी हो?’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक संकट एशिया को नींद से जगाने वाला है और नीति निर्माताओं को मौजूदा वैश्विक संकट तथा कुल मिलाकर ढांचागत सुधार के मद्देनजर स्वयं को वाह्य संकट से बचाने के लिए उपाय करने होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement