धमाकों के बाद दिलसुखनगर में धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही जिंदगी
बस स्टैंड के करीब आतंकी हमले के दो दिन बाद यातायात भी आज सामान्य हो गया और कारोबारी प्रतिष्ठान भी खुल गए हैं। दिलसुखनगर में काफी शैक्षिक संस्थान, कोचिंग सेंटर, सरकारी दफ्तर, कई मॉल और कई वाणिज्यिक प्रतिष्ठान हैं। धमाकों के बाद से इलाके में भय का माहौल है।
एक निजी कंपनी के कर्मचारी कृष्णा प्रसाद ने कहा, लेकिन, जिंदगी चल रही है। इस तरह की चीजें फिर नहीं होनी चाहिए। बहरहाल, सरकारी उस्मानिया अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
