फ्लैचर के बाद भारतीय कोच चाहते हैं गांगुली
गांगुली ने शनिवार रात पहली विजडन इंडिया अलमानैक पत्रिका के जारी होने के अवसर पर पैनल चर्चा के दौरान कहा, ‘‘हमें भारतीय कोच की जरूरत है और मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम का कोच बनने के लिए हमारे देश में पर्याप्त कौशल मौजूद है। मुझे लगता है कि अब किसी भारतीय को कोच बनाने का समय आ गया है।’’
फ्लैचर का दो साल कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो जाएगा। माना जा रहा है कि उनके रहते हुए टीम के लगातार लचर प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड उनके अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करेगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
