आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अफजल गुरु की फांसी पर उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल

 
email
email
अफजल गुरु की फांसी पर उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल

PLAYClick to Expand & Play

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया का सही तरह पालन नहीं किया गया।

एनडीटीवी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि इस फांसी से कश्मीरी लोगों की यह धारणा और बढ़ेगी कि उन्हें इंसाफ नहीं मिलता।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस बात पर भी सवाल उठेंगे कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मारने के लिए मौत की सजा सुनाई जा चुकी है, अफजल गुरु को उनसे पहले फांसी पर क्यों लटका दिया गया। उमर ने यह भी कहा कि अफजल गुरु के परिवार वालों को मौत से पहले उससे मिलने नहीं देना अमानवीय है।

अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद जम्मू−कश्मीर के कई जिलों में शनिवार से ही कर्फ्यू जारी है। कई शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। श्रीनगर की सड़कों पर शनिवार से ही सन्नाटा पसरा है। सड़कों पर सिर्फ सुरक्षा बल और पुलिस के जवान गश्त लगा रहे हैं। कर्फ्यू की वजह से यहां के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement