'2014 की कमान संभालेंगे राहुल गांधी'
पटेल ने कहा कि मोदी का विकास बस प्रचार का खेल है। गुजरात के विकास के दावे खोखले हैं। हकीकत तो यह है कि गुजरात में प्रति व्यक्ति कर्ज बढ़ा है। मोदी का प्रचार चुनावी नौटंकी भर है। इसी के चलते गुजरात में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने माना कि गुजरात बीजेपी के प्रचार का जवाब न दे पाना हमारी नाकामी है। हम लोगों में भरोसा जगाने में नाकाम रहे। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गांधी परिवार की छवि खराब करना चाहते हैं। सोनिया के भरोसेमंद सिपाही होने पर उन्होंने कहा कि उन पर सोनिया का भरोसा बड़प्पन है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena