गैर-पेशेवर है भारतीय टेनिस महासंघ : सोमदेव
एआईटीए ने अनुभवी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना सहित आठ बागी खिलाड़ियों की अनदेखी करते हुए 1 से 3 फरवरी तक दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले एशिया-ओसियाना समूह एक डेविस कप मुकाबले के लिए दूसरे दर्जे की टीम चुनी।
विद्रोही खिलाड़ियों ने खुद को इस मुकाबले के लिए अनुपलब्ध रखा था, जिससे एआईटीए को कमजोर टीम चुनने को बाध्य होना पड़ा। सोमदेव ने मेलबर्न से कहा, एआईटीए ने पिछले हफ्ते जो किया, वह गैर-पेशेवर और अनैतिक है। खिलाड़ी निराश हैं।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि एआईटीए ने काफी दावे किए, लेकिन सच्चाई यह है कि हमें कुछ भी लिखित में नहीं मिला। खिलाड़ी यही मांग कर रहे थे, हम यह लिखित में चाहते थे, क्योंकि एआईटीए के इतिहास को देखते हुए सिर्फ भरोसे पर उनकी बात मानना बेवकूफाना होता।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
