आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

'मेंडिसमय' श्रीलंका ने शाही जीत से खोला खाता

 
email
email
'मेंडिसमय' श्रीलंका ने शाही जीत से खोला खाता
हम्बनटोटा: रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया तो जीवन मेंडिस ने ऑलराउंड खेल दिखाया जिससे मेजबान श्रीलंका ने बुधवार को जिम्बाब्वे को 82 रन से करारी शिकस्त देकर विश्व ट्वेंटी-20 चैंपियनशिप में शाही जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। मैच शुरू से ही 'मेंडिसमय' बन गया था।

जीवन मेंडिस ने पहले टीम को धीमी शुरुआत से उबारा और बाद में अजंता के साथ मिलकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को तहस नहस करने में अहम भूमिका निभाई।

टीम में वापसी करने वाले अजंता मेंडिस ने ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ रन देकर छह विकेट लिए। जीवन ने (30) गेंद पर नाबाद (43) रन बनाने के बाद में (24) रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

श्रीलंका पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर तिलकरत्ने दिलशान ने (28) गेंद पर (39) रन के अच्छे प्रयासों के बावजूद 12 ओवर में तीन विकेट पर (86) रन ही बना पाया था। इसके बाद कुमार संगकारा (28) गेंद पर (44) और जीवन मेंडिस के बीच चौथे विकेट के लिये (94) रन की साझेदारी से वह चार विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर बनाने में सफल रहा। जिम्बाब्वे की टीम इसके जवाब में 17.3 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने इस तरह से ग्रुप सी में इस बड़ी जीत से दो अंक हासिल किए। उसका अगला मुकाबला अब 22 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement