एफडीआई से उड्डयन क्षेत्र में आशा का संचार : अजित
सिंह ने यहां एसोचैम के एक कार्यक्रम के इतर मौके पर संवाददाताओं से कहा, "यह क्षेत्र कठिन दौर से गुजर रहा है और आर्थिक सुस्ती के कारण वित्तीय संकट में है। लेकिन 49 फीसदी एफडीआई को अनुमति देने के बाद आशा का संचार हुआ है।"
विदेशी विमानन कम्पनियों को घरेलू यात्री विमानन कम्पनियों में 49 फीसदी एफडीआई की अनुमति की अधिसूचना जारी होने के एक दिन बाद सिंह ने कहा, "समय ही बताएगा कि विदेशी विमानन कम्पनियां कितना रुचि लेंगी।"
अब तक विदेशी विमानन कम्पनियों को सुरक्षा कारणों से देश की विमानन कम्पनियों में निवेश करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अन्य कम्पनियां 49 फीसदी तक निवेश कर सकती थीं। विदेशी विमानन कम्पनियों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni