जिंदाल की गिरफ्तारी के बारे में सुनकर हक्का-बक्का रह गया कसाब
कसाब पाकिस्तानी नागरिक है। उसे मौत की सजा सुनाई जा चुकी है और उसने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर रखी है। महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला जिंदाल भी मुंबई हमले का आरोपी है।
दिलचस्प बात यह है कि मुंबई में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को जिंदाल ने हिन्दी सिखाई थी और उससे हिन्दी सीखने वालों में कसाब भी शामिल था। कसाब फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।
जेल के सूत्रों के मुताबिक जिंदाल के पकड़े जाने की खबर सुनते ही कसाब ने चौंकते हुए कहा, जिंदाल कब पकड़ा गया? क्या वह अकेला था? गिरफ्तारी के समय उसके साथ कोई और भी था? कसाब ने यह भी जानना चाहा कि क्या जिंदाल को मुंबई लाया जाएगा और उसे इसी जेल में रखा जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
