यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश ने लगाया जनता दरबार
यह जनता दरबार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5-कालीदास मार्ग पर शुरू हो गया है। जनता दरबार में अलग-अलग जिलों से सैकड़ों लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं।
जनता दरबार हर बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर लगा करेगा, जिसमें मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं पर गौर करेंगे।
उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर राज्य में जनता दरबार का सिलसिला फिर से शुरू किया जाएगा।
मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में जनता दरबार लगा करता था लेकिन मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह बंद हो गया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni