आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र-छात्राओं को बांटे मुफ्त लैपटाप

 
email
email
लखनऊ: युवाओं को लुभाने के लिए किए गए चुनावी वादे को पूरा करते हुए उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छात्रों को मुफ्त लैपटाप बांटे और इसे एक क्रांतिकारी कदम करार दिया।

मुख्यमंत्री ने यहां काल्विन तालुकेदार कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विपक्षियों की तमाम विपरीत अटकलों से बेपरवाह सपा सरकार ने करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित कर उन्हें एक नई दुनिया में कदम रखने का मौका दिया हैं। यह एक क्रांतिकारी कदम हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लैपटाप और इंटरनेट ने आज सब कुछ बदलकर रख दिया है। चाहे सरकारी कामकाज हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र। हम चाहते हैं कि कल दुनिया यह नहीं कह पाये कि आपने इंटरनेट आधारित प्रगतिशील पढ़ाई नहीं की है। आपके अंदर हीन भावना नहीं आये, इसलिए सपा सरकार ने लैपटाप देकर आपको बराबर पर ला खड़ा करने का प्रयास किया है।’’

अपनी स्वप्निल परियोजना को मूर्तरूप देते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘कोई भी समाजवादियों से यह उम्मीद नहीं करता था कि वे अंग्रेजी और कम्यूटर की बात करेंगे लेकिन सपा ने बदलाव को समझा है और लैपटाप बांटने की पहल की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहिया बनने के बाद दुनिया बदल गई और उसके बाद अगर किसी ने दुनिया को बदला है तो वह इंटरनेट है। मुझे खुशी है कि आज लैपटाप दिया जा रहा हैं। इंटरनेट के जरिये ये बच्चे एक नई दुनिया में कदम रखेंगे और उन्हें प्रगतिशील पढ़ाई का लाभ लेने का मौका मिलेगा।’’

गौरतलब है कि सपा में पिछले साल विधानसभा चुनाव के लिये अपने घोषणापत्र में इंटरमीडियट पास करके अगली कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप तथा हाईस्कूल पास करके अगले दर्जे में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट मुफ्त देने का वादा किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement