आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अल-कायदा ने 9/11 हमले के दो अपहरणकर्ताओं का वीडियो सार्वजनिक किया

 
email
email
दुबई: अल-कायदा ने 11 सितंबर 2001 के हमले के दो विमान अपहरणकर्ताओं का वीडियो इंटरनेट पर डाला है। अल-कायदा ने साथ ही कहा है कि ये दोनों शख्स अमेरिकी बलों को अरब प्रायद्वीप से बाहर करने के युद्ध का हिस्सा थे।

चार विमानों का अपहरण करने वाले 19 आतंकवादियों में शामिल सलीम अल हाजमी और खालिद अल मिहदार को इस वीडियो में अपनी मांगों और अभियान को पढ़ते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो अल-कायदा की मीडिया शाखा अस शहाब ने तैयार किया है और अमेरिका की निगरानी संस्था ‘एसआईटीई’ ने उपलब्ध कराई है।

वीडियो में मिहदार मिलिट्री जैकेट और सफेद पगड़ी पहना हुआ है और उसके बाएं हाथ में मशीनगन है। वह 26 अप्रैल, 2001 को अपनी मांगे पढ़ता दिख रहा है।

माना जाता है कि मिहदार जनवरी, 2000 में अमेरिका पहुंचा था। उसने कहा कि अरब के नेता अपने देश को धोखा देने में बहुत आगे निकल गए हैं और उन्होंने ईसाई अमेरिकियों को दो पवित्र स्थलों मक्का और मदीना में जाने की अनुमति दे दी है।

हाजमी ने अपने संदेश में कहा कि यह अभियान अमेरिका और उसके समर्थकों के खिलाफ जिहाद का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुस्लिमों की गरिमा फिर से हासिल करने और अमेरिकियों को अरब प्रायद्वीप से बाहर करने के लिए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement