दिल्ली गैंगरेप : सिंगापुर के डॉक्टर आज कोर्ट में देंगे गवाही
NDTVIndia,
Last Updated: फ़रवरी 25, 2013 09:24 AM IST
Tweet
डॉक्टर पॉल चुई और डॉ एंजेला थॉमस की कोर्ट में गवाही रिकॉर्ड होने के बाद बचाव पक्ष के वकील उनसे सवाल जवाब भी करेंगे। डॉ पॉल चुई वही डॉक्टर हैं जिन्होंने बलात्कार पीड़ित की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार की थी।
वहीं, एंजेला थॉमस पार्कवे लैब की निदेशक और पैथॉलजिस्ट हैं और उन्होंने दिल्ली रेप पीड़ित की ऑर्थोडेंटल रिपोर्ट बनाई थी।
गौरतलब है कि दिसंबर माह में एक चलती बस में एक 23 वर्षीय युवती से एक नाबालिग सहित छह लोगों ने बलात्कार किया और 13 दिन बाद वह युवती अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई हार गई। सभी आरोपी पकड़े गए हैं और सरकार ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर मुकदमा वहां भेज दिया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
First Published:
फ़रवरी 25, 2013 09:15 AM IST
