अमिताभ बच्चन ने 90 किसानों को कर्ज से उबारा
बिग बी के चेक 24 अन्य जरूरतमंद किसानों के घरों तक भी पहुंचाए जाएंगे।
जिले के 20 से अधिक गांवों से जरूरतमंद किसानों का चयन वर्धा और मुम्बई के रोटरी क्लब ने किया है। ये चेक कुल 30 लाख रुपये के हैं जो बच्चन ने दानस्वरूप दिए हैं।
वर्धा के रोटरी क्लब के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष महेश मकोलकर ने आईएएनएस को बताया, "जब बच्चन ने किसानों के लिए दान देने की इच्छा जताई तब हमने इन गांवों में जाकर पता लगाया कि किस किसान पर कितना कर्ज है। इसके बाद हमने उन्हें 300 से अधिक किसानों की सूची भेजी।" उन्होंने बताया कि सूची भेजे जाने के बाद बच्चन के प्रतिनिधियों ने इन गांवों का दौरा किया और जानकारी का सत्यापन किया। उन्होंने सूची में कटौती कर 114 किसानों के नाम रखे।
मकोलकर ने कहा, "यहां शनिवार को हुए एक समारोह में लगभग 90 किसानों को चेक सौंप दिए गए। हमने उन किसानों तक चेक भिजवाने की व्यवस्था की जो समारोह में आने में सक्षम नहीं थे।"
उल्लेखनीय है कि सूखाग्रस्त वर्धा जिले में 900 से अधिक गांव हैं जिनमें से 22 गांवों के किसानों का चयन आर्थिक मदद के लिए किया गया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni