'स्वदेश' के बाद 'JTHJ' शाहरूख की सर्वोत्तम फिल्म : बिग बी
70 वर्षीय बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "हर हिस्सा काव्य, हर कलाकार अपने सर्वोत्तम पर और शाहरुख के लिए, स्वदेश के बाद सर्वोत्तम प्रदर्शन।" फिल्म मंगलवार को रिलीज हुई, जिसकी मुख्य भूमिकाओं में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं।
फिल्म का प्रीमियर सोमवार रात यशराज फिल्म स्टुडियो में हुआ, जिसमें फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा ने आठ सालों बाद निर्देशन किया था। डेंगू तथा शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने कारण 21 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। बिग बी ने चोपड़ा के साथ सिलसिला तथा दीवार जैसी फिल्में बनाई हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni