'रसना गर्ल' की मौत से दुखी हैं अमिताभ-अभिषेक
तरुणी उन 13 लोगों में शामिल हैं जिनकी कल नेपाल में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी। यह विमान पहाड़ी पर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वह पश्चिमी नेपाल के जोमसोम में उतरने जा रहा था।
अमिताभ ने ट्विट किया है कि 'पा' में बाल कलाकार के तौर पर काम करने वाली तरुणी सचदेवा की नेपाल विमान हादसे में मौत पर स्तब्ध और दुखी हूं। काश! यह सच नहीं होता।
14 वर्षीय तरुणी को रसना के विज्ञापन से पहचान मिली थी। उसने लगभग 50 विज्ञापनों में बॉलीवुड के कलाकारों के साथ काम किया था। अभिषेक ने टिवटर पर लिखा है कि नेपाल विमान हादसे के बारे में सुन कर हैरान और बहुत दुखी हूं। इस हादसे में मैंने अपनी एक सह-कलाकार को खो दिया है। पा की नन्ही-सी तरुणी सचदेवा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
