आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अमृतसर : तीसरी बार लड़की पैदा करने पर पति ने हत्या कर दी!

 
email
email
अमृतसर: अमृतसर में एक महिला की उसी के पति ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने तीसरी बार एक लड़की जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय परमजीत कौर का पति निशान सिंह पहले दो बेटियों के होने से काफी नाराज था। बेटा पाने की चाह में तीसरी बार गर्भवती पत्नी से उसने काफी उम्मीदें पाल रखी थी लेकिन तीसरी बार भी लड़की पैदा होने की वजह से वह पत्नी को लगातार प्रताड़ित करने लगा और गुस्से में उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

परमजीत के भाई सुर्जीत सिंह ने बताया है कि बेटी पैदा होने के बाद दोनों में कई बार लड़ाई हुई और बात पंचायत तक पहुंची। पंचायत ने भी निशान सिंह को यह समझाने का प्रयास किया कि लड़का देना ऊपर वाले के हाथ में है। लेकिन निशान सिंह यह बात नहीं समझा और उसने परमजीत की गला दबाकर हत्या कर दी। सुर्जीत सिंह का कहना है कि पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और कानून के मुताबिक काम होगा।

पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके परिवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी मनजीत सिंह का कहना है कि दोनों की शादी के 10 साल हो गए थे और दोनों के दो बच्चें हैं। पति को अपनी पत्नी पर शक रहता था। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement